166 लोगों को दी गई वैक्सीन

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी जैन सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन सिलीगुड़ी की ओर से निशुल्क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 09:06 PM (IST)
166 लोगों को दी गई वैक्सीन
166 लोगों को दी गई वैक्सीन

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जैन सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, सिलीगुड़ी की ओर से नि:शुल्क वैक्सीनेशन और नेत्र जांच शिविर का आयोजन मिलनपल्ली जीएसएफपी स्कूल परिसर में किया गया। जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज दी गई। मौके पर 166 लोगों को वैक्सीन दी गई। प्रथम डोज 51 लोगों और दूसरी डोज 115 लोगों को दी गई। इस बारे में संस्था की ओर से बताया गया कि उक्त कार्य में सिलीगुड़ी नगर निगम की अहम भूमिका है। उसी के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया है। लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर द्वारा नेत्र जांच में अहम रही।

उल्लेखनीय है कि जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नि:शुल्क टीकाकरण सहित समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता संस्था की ओर से की जाती है। इसी कड़ी के तहत संस्था की ओर से जगह-जगह पर वैक्सीन दी जा रही है।

------------ जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : जैन सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, सिलीगुड़ी की ओर से नि:शुल्क वैक्सीनेशन और नेत्र जांच शिविर का आयोजन मिलनपल्ली जीएसएफपी स्कूल परिसर में किया गया। जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज दी गई। मौके पर 166 लोगों को वैक्सीन दी गई। प्रथम डोज 51 लोगों और दूसरी डोज 115 लोगों को दी गई। इस बारे में संस्था की ओर से बताया गया कि उक्त कार्य में सिलीगुड़ी नगर निगम की अहम भूमिका है। उसी के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया है। लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी ग्रेटर द्वारा नेत्र जांच में अहम रही।

उल्लेखनीय है कि जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नि:शुल्क टीकाकरण सहित समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता संस्था की ओर से की जाती है। इसी कड़ी के तहत संस्था की ओर से जगह-जगह पर वैक्सीन दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी