प्रकाश पर्व पर सजा दीवान, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को गुरुनानक देव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सेवक रो़ड स्थित गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया था।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 12:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 12:10 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर सजा दीवान, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल
प्रकाश पर्व पर सजा दीवान, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल
 सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। कार्तिक पूर्णिमा के दिन 23 नवंबर शुक्रवार को सिलीगुड़ी में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व आस्था के साथ मनाया गया। सेवक रोड स्थित गुरुद्वारा में विशेष तौर पर दीवान सजा था। शबद-कीर्तन से संगत निहाल हुई।
शबद-कीर्तन करते रागी जत्था के सदस्य।
अमृतसर से जगजीत सिंह के नेतृत्व में आए रागी जत्था ने गुरु की जीवनी पर प्रकाश डाला। कीर्तन के माध्यम से प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। शुक्रवार को ही तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ की लड़ी का भी समापन हुआ। दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया। शाम को गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प वर्षा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 
chat bot
आपका साथी