भूमि पूजन से पहले राममय हुआ शहर

-सभी प्रमुख सड़कों पर लहराया भगवा झंडा -शाम को मनेगी दीपावलीबांटे जाएंगे लड्डू जागरण सं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:40 AM (IST)
भूमि पूजन से पहले राममय हुआ शहर
भूमि पूजन से पहले राममय हुआ शहर

-सभी प्रमुख सड़कों पर लहराया भगवा झंडा

-शाम को मनेगी दीपावली,बांटे जाएंगे लड्डू

जागरण संवाददाता, सिलीगुडी : राम जन्मभूमि के शिलान्यास के मौके पर सिलीगुड़ी शहर को राममय बना दिया गया है। कल अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। सिलीगुड़ी शहर में हर प्रमुख सड़कों पर भगवा झंडा लगाया गया है। विश्व हिंदू परिषद ने पहले ही बुधवार शाम को सभी लोगों से अपने-अपने घरों में घी के दीये जलाने की अपील की है। शाम को दीपावली मनाई जाएगी। विभिन्न स्थानों पर लडडू भी बांटे जाएंगे। कारीगर लडडू तैयार करते नजर आए। इसी क्रम में हिंदू सभ्य समाज के तरफ से चंपासारी स्थित राधा गोविंद मंदिर में राम मंदिर भूमि पूजन उत्सव मनाया गया। कल इस अवसर पर 251 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना भी की जायेगी। हिंदू सभ्य समाज के अध्यक्ष मनोज शर्मा ,चेयरमैन आदित्य प्रसाद सोनी,उपाध्यक्ष सफल महतो के सानिध्य में भव्य उत्सव मनाने की तैयारी की गई है। एक तरह से कहें तो शाम को दीपावली मनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी