पीएम मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने पति के लिए मंगल कामना की, पुरोहितों को दी 101 रुपये की दक्षिणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी पत्नी जसोदा बेन ने आसनसोल के कल्याणेश्वरी मंदिर आकर पूजा-अर्चना की।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 12:51 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 01:58 PM (IST)
पीएम मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने पति के लिए मंगल कामना की, पुरोहितों को दी 101 रुपये की दक्षिणा
पीएम मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने पति के लिए मंगल कामना की, पुरोहितों को दी 101 रुपये की दक्षिणा

कोलकाता, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी पत्नी जसोदा बेन ने आसनसोल के कल्याणेश्वरी मंदिर आकर पूजा-अर्चना की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसोदा बेन दोपहर करीब 12.45 बजे मंदिर में पहुंची और पति की मंगल कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने मंदिर से संलग्न शिव मंदिर में भी पूजा की। इसके बाद वे धनबाद के लिए रवाना हो गईं। उनके आने को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा में खुद एसीपी पश्चिम शांतब्रत चंद, सालानपुर-कुल्टी समेत दो अन्य थानों के प्रभारी, चौरंगी व कल्याणेश्वरी पुलिस चौकी के आइसी व धनबाद के डीजी विजय कुमार मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसोदा बेन ने मंदिर परिसर में स्थित राजेश प्रसाद नूनिया नामक व्यक्ति की दुकान से 201 रुपये की पूजन सामग्री खरीदी। पुरोहित शुभंकर देवघरिया और बिल्टू मुखोपाध्याय ने पूजा कराई।

जसोदा बेन ने 101 रुपये की दक्षिणा दी और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जसोदा बेन के साथ उनके भाई अशोक मोदी और निजी सचिव अनुज शर्मा भी थे। गौर करने वाली बात यह है कि जसोदा बेन के आने की खबर प्रदेश भाजपा नेतृत्व को नहीं थी।

पुरोहित बिल्टू मुखोपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अब तक बहुत से वीआइपी की पूजा कराई है। बुद्धदेव भट्टाचार्य जब बंगाल के मुख्यमंत्री थे, उस समय उन्होंने उनकी पत्नी को भी पूजा कराई थी। जसोदा बेन ने धनबाद के बिटाही रामराज मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। 

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी