नहीं मिला फरार गांजा तस्कर, बैरंग लौटी पुलिस

प्रधाननगर थाने के प्रागंण से फरार 42 वर्षीय गांजा तस्कर अख्तरूल शेख की तलाश में पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। जिसके चलते प्रधाननगर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ गया। ज्ञात रहे कि उसे पुलिस ने पिछले दिनों एक साथी के साथ 22 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। दूसरे दिन उसे कोर्ट में पेश करने से पहले अस्पताल ले जाने के तैयारी पुलिस कर रही थी कि वह थाने के प्रागंण से ही चंपत हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 09:35 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 09:35 PM (IST)
नहीं मिला फरार गांजा तस्कर, बैरंग लौटी पुलिस
नहीं मिला फरार गांजा तस्कर, बैरंग लौटी पुलिस

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : प्रधाननगर थाने के प्रागंण से फरार 42 वर्षीय गांजा तस्कर अख्तरूल शेख की तलाश में पुलिस चाइपाड़ा सीतानगर थाना रानीनगर जिला मुर्शिदाबाद उसके घर पहुंची। लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। इसलिए पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। फरार अख्तरूल को उसके साथी स्वपन सरकार के साथ पुलिस ने 30 अक्टूबर की रात सिलीगुड़ी जंक्शन के निकट पकड़ा था। दोनों के पास से 22 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। दूसरे दिन यानी 31 अक्टूबर को जब हाजत से दोनों को कोर्ट में पेशी के लिए निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी अख्तरूल शेख वहां से चंपत हो गया। पुलिस उसकी तस्वीर को सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर उसे देखते ही पुलिस को सूचना देने की लोगों से अपील कर रखी है।

chat bot
आपका साथी