दीवार गिरने महिला की मौत, एक अन्य घायल

हादसा -स्थिति का जायजा लेने पहुंचे राजगंज के बीडीओ -गोदाम मालिक के खिलाफ होगी कार्रवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 08:19 PM (IST)
दीवार गिरने महिला की मौत, एक अन्य घायल
दीवार गिरने महिला की मौत, एक अन्य घायल

हादसा

-स्थिति का जायजा लेने पहुंचे राजगंज के बीडीओ

-गोदाम मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई

-तृणमूल नेताओं ने मंत्री को दी मामले की जानकारी

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना के डाबग्राम-फूलबाड़ी अधिकारपल्ली में शुक्रवार देर रात एक गोदाम की दीवार गिरने से खलबली मच गई। दीवार में दबकर जहां एक महिला की मौत हो गई,वहीं एक अन्य महिला बुरी तरह से घायल हो गई। मृतक महिला का नाम मेहरुनिशा 40 है। उसकी 70 वर्षीय मा अशिमननिशा घायल हो गई है। गंभीर हालत में उसे नॉर्थ बंगाल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में एनजेपी थाना प्रभारी अनिर्वाण भट्टाचार्य ने बताया कि शुक्रवार की रात तेज बारिश के दौरान गोदाम की एक दीवार पास बने घरों पर गिर गयी। इसमें एक घर में रह रही दोनों मां बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों को तुरंत नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज असप्ताल भेजा गया। वहा डॉक्टर ने मेहरुनिशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि बुजुर्ग महिला का इलाज चल रहा है। घटना के बाद बीडीओ राजगंज एनसी शेरपा, जिला परिषद सदस्य व टीएमसी नेता देवाशीष प्रमाणिक, तपन सिंह और एनुल हक आदि मौके पर पहुंचे। बीडीओ का कहना है कि दीवार की मरम्मती के लिए गोदाम मालिक को पहले ही कहा गया था। मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इस कामजोर दीवार को तोड़ा जाएगा। प्रमाणिक का कहना है कि गोदाम मालिक को पुलिस पकड़े और आवश्यक कार्रवाई करे। टीएमसी नेता तपन सिंह ने कहा कि इस पूरे घटना की जानकारी मंत्री गौतम देव को दी गयी है। सभी प्रकार की उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी