नगर निगम पर बिफरे मंत्री

- नगर निगम की ओर से गत छह सालों में सफाई विभाग के अधीनस्थ अनेक नियुक्तियां की गई हैं। इसके बावजूद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 10:40 PM (IST)
नगर निगम पर बिफरे मंत्री
नगर निगम पर बिफरे मंत्री

- नगर निगम की ओर से गत छह सालों में सफाई विभाग के अधीनस्थ अनेक नियुक्तियां की गई हैं। इसके बावजूद ऐसे नियुक्त लोग सफाई कार्य नहीं करते हैं।

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने सिलीगुड़ी नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सारी समस्या की जड़ नगर निगम है। गत 2015 से अब तक वर्तमान बोर्ड (अशोक भट्टाचार्य संचालित) ने सब कुछ गड़बड़ ही किया है। हमें जानकारी मिली है कि नगर निगम की ओर से गत छह सालों में सफाई विभाग के अधीनस्थ अनेक नियुक्तियां की गई हैं। इसके बावजूद ऐसे नियुक्त लोग सफाई कार्य नहीं करते हैं। वे और ही कार्य करते हैं जबकि उनका वेतन भुगतान सफाई मद से किया जाता है। इसका खामियाजा वास्तविक सफाई कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम बताए कि गत छह सालों में किस मद में कितने लोगों की नियुक्ति की गई और उन लोगों के कार्य क्या हैं एवं उन्हें किस मद से वेतन भुगतान किया जाता है। हमने हमारे राज्य के नगर पालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को भी इस बाबत पूरा ब्योरा तलब करने को कहा है। मेरा सीधा सा कहना है कि जिसे जिस मद जिस श्रेणी के तहत नियुक्त किया गया है उससे उसी मद व उसी श्रेणी का काम कराया जाए व उसी मद से उसका वेतन भुगतान किया जाए। हर अस्थायी नियुक्ति को सफाई मद में दिखा कर सफाई मद पर अतिरिक्त भार न बढ़ाया जाए व सफाई कर्मियों का हक किसी और को न दिया जाए। अन्य मुद्दों को लेकर भी उन्होंने निगम को घेरा।

chat bot
आपका साथी