पूर्वोत्तर राज्यों के 500 युवाओं के बीच 'मीत' रिश्ते जोड़े जाएंगे

- 28 अक्टूबर से यूथ कनक्लेव का शुभारंभ, सिक्किम के 200 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा जागरण संवादद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 05:34 PM (IST)
पूर्वोत्तर राज्यों के 500 युवाओं के बीच 'मीत' रिश्ते जोड़े जाएंगे
पूर्वोत्तर राज्यों के 500 युवाओं के बीच 'मीत' रिश्ते जोड़े जाएंगे

- 28 अक्टूबर से यूथ कनक्लेव का शुभारंभ, सिक्किम के 200 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा जागरण संवाददाता, गंगटोक: पूर्वोत्तर राज्यों के 500 युवाओं के बीच मीत के रिश्ते जोड़े जाएंगे। यह जानकारी राज्य के खेल एवं युवा मामलों के विभाग के सचिव एसडी ढकाल ने दी है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आगामी 28 अक्टूबर से तीन दिवसीय नार्थइस्ट स्टेट्स यूथ कनक्लेव आरंभ होगा। जिसका हरेक पूर्वोत्तर राज्यों से 40-40 युवा प्रतिनिधित्व करेंगे। लेकिन सिक्किम से 200 विद्यार्थी सहभागी होंगे। केंद्रीय युवा मामलों व खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित इस पूर्वोत्तर यूवा सम्मेलन में 15 से 29 वषरें के युवा शामिल होंगे। जिस दौरान राज्य के विशेष परंपरा मीत लगाया जाएगा। श्रीराम व सुग्रीव के बीच धर्मग्रंथ में मीत लगाने की का परंपरा पाई जाती है। उन्होंने कहा कि मीत लगाने के बाद दोनों के बीच भाई-भाई के रिश्ते बन जाएंगे। शोक व खुशी के संस्कारों में दोनों के भागिदारी एवं जिम्मेदारी बराबर होगी। एक दूसरे के रिश्ते भी उसी आधार पर बनेगा। उक्त कार्यक्रम संपन्न करने के लिए धर्म गुरुओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन दिवसीय युवा सम्मेलन में चित्रांकन, संगीत, क्विज आदि प्रतियोगिता भी होगा। इस सम्मेलन के लिए कुल 86 लाख रुपये खर्च होंगे। हालाकि पिछले साल इसी तरह के युवा उत्सव आयोजित करने के लिए केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय द्वारा कुल 2.97 करोड़ रूपये आवंटित किया था। लेकिन विगत वर्ष उक्त कुल रकम से 86 लाख रूपये बची थी। जो इस वर्ष खर्च किया जाएगा।

फोटो कैपशन

23गंगटोक01- प्रेस के साथ मुखातिब युवा मामलों एवं खेल विभाग के सचिव एसडी ढकाल व अन्य अधिकारी

chat bot
आपका साथी