कागे में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

संवादसूत्र कालिम्पोंग कालिम्पोंग खण्ड दो अन्तर्गत कागे ग्राम पंचायत स्थित कागे बांग्ला डांडा निवासी स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 09:55 PM (IST)
कागे में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल
कागे में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल

संवादसूत्र, कालिम्पोंग : कालिम्पोंग खण्ड दो अन्तर्गत कागे ग्राम पंचायत स्थित कागे बांग्ला डांडा निवासी सेवा परिवार गेंदुंग से दशैं का टीका लगातार वापस घर लौट रहे थे। घर वापसी के क्रम में सोमवार शाम को देउराली डांडा में एसके 01 1283 नम्बर की गाड़ी का ब्रेक फेल होकर वह गाड़ी लगभग 40 फिट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, एवं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में 11 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतक में कागे बंगला डांडा निवासी नरेन्द्र सेवा की 20 साल बेटी अंजली सेवा एवं रबी खोला पश्चिम सिक्किम नाम्ची निवासी सब्देश राई की श्रीमती 28 बíषया सुमन्ना दर्जी थी। वही गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को कालिम्पोंग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी