गांजा तस्करों को भेजा सात दिनों की रिमांड पर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित फांसीदेवा थाना स्थित घोषपुकुर से 30 लाख रूप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 05:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 05:15 AM (IST)
गांजा तस्करों को भेजा सात दिनों की रिमांड पर
गांजा तस्करों को भेजा सात दिनों की रिमांड पर

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित फांसीदेवा थाना स्थित घोषपुकुर से 30 लाख रूपये मूल्य के गांजा के साथ पकड़े गये दो तस्करों को फांसीदेवा पुलिस ने सोमवार को सिलीगुड़ी कोर्ट से सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। पकड़े गये आरोपी बिहार के भागलपुर निवासी राजेश कुमार और माटीगाड़ा निवासी वीरेंद्रनाथ सिंह है। पुलिस रिमांड पर लेकर यह पता लगाने में सफल हो पायी है कि गांजा को कूचबिहार के दिनहाटा से बिहार के पूर्णिया जिला ले जाया जा रहा था। रिमांड पर पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गांजा की तस्करी का खेल इसके पहले उनके द्वारा कब कब किया गया। यह गांजा श्रावणी मेला के दौरान शिव भक्तों के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था। इससे और कितने लोगों के तार जुड़े हुए है। यहां से वे बिहार कैसे पुलिस और चेकपोस्ट को धोखा देकर ले जाते थे। थाना प्रभारी संजय दास ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर डब्ल्यूबी 63-9982 पिकअप वैन को जब्त किया गया था। उसमें 29 पैकेट में करीब 300 किलोग्राम मणिपुरी गांजा लदा हुआ था। इस पर सवार शहीदपुर थाना गोपालपुर जिला भागलपुर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी वीरेंद्रनाथ सिंह था, जिसे पकड़ लिया गया था। अब इसके माध्यम से इसके साथियों को पकड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी