महादेव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी महादेव मंदिर गंगानगर का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचारण के साथ कि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:28 PM (IST)
महादेव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन
महादेव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : महादेव मंदिर, गंगानगर का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया। उक्त मंदिर का निर्माण श्री सीता राम मंदिर के निकट किया जा रहा है। बहुत ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर का भूमि पूजन किया गया। अशोक महाराज के सानिध्य में मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उनका कहना है कि ये भगवान महादेव की इच्छा है कि सीताराम मंदिर के निकट भव्य महादेव मंदिर बनाया।

महादेव के अनन्य भक्त राम बाबू भी मंदिर निर्माण को लेकर अत्यंत उत्साहित है। उनका कहना था कि ये सब बाबा की इच्छा से ही हो रहा है। वहीं भक्तों में महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अब तक मंदिर में वे देवी सीता और भगवान राम की ही पूजा कर पाते थे किंतु अब वे बाबा की आराधना भी कर पाएंगे।

इसके अलावा यहां पर धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यो को भी मूर्त रूप दिया जाएगा। ताकि मंदिर के माध्यम से सेवा कार्य भी होते रहे। जैसे-जैसे समाज का सहयोग मिलता रहेगा मंदिर निर्माण का कार्य भी होता रहेगा। समाज के सहयोग से ही मंदिर निर्माण का कार्य दु्रत गति से हो पाएगा। वहीं ज्योतिष प्रणीत झा ने बताया कि मंदिर के साथ ही धर्मशाला भी बनाई जाएगी। जिसका प्रमुख लक्ष्य है कि सामाजिक कार्य भी होते रहे। जिसके माध्यम से जरूरतमंदों का भला किया जा सके। ये सब बाबा की इच्छा से ही हो रहा है। मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द कर सके इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए समाज का सहयोग अपेक्षित है।

chat bot
आपका साथी