गांधी सद्भावना यात्रा आज से

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भारतीय जनता पार्टी 18 अक्टूबर यानि शुक्रवार से सिलीगुड़ी महकमा म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:34 AM (IST)
गांधी सद्भावना यात्रा आज से
गांधी सद्भावना यात्रा आज से

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी 18 अक्टूबर यानि शुक्रवार से सिलीगुड़ी महकमा में गांधी सद्भावना यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा विधाननगर से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर को सिलीगुड़ी में समाप्त होगी। इस पदयात्रा को घोषपुकुर, खोरीबाड़ी, नक्सलबाड़ी, बागडोगरा, माटीगाड़ा ,फांसीदेवा होते हुए सिलीगुड़ी में भव्य समापन किया जाएगा। 21 अक्टूबर से इस पदयात्रा में सांसद राजू बिष्ट शामिल होंगे। भाजपा इस यात्रा के माध्यम से महात्मा गाधी के आदर्शो एवं सिद्धातों को आम लोगों तक ले जाना चाहती है। इसकी शुरूआत सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी करेंगे। पदयात्रा के माध्यम से सुबह से शाम तक प्रत्येक दिन 15 किलोमीटर पदयात्रा की जाएगी। दोपहर में विश्राम किया जाएगा। इस यात्रा में पार्टी के सासद, विधायक, प्रदेश नेता, जिला नेता व स्थानीय नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे। महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में मूलत: यह यात्रा 2 अक्टूबर से ही शुरू है। बंगाल में पूजा के कारण यह 15 अक्टूबर से कोलकाता से प्रारंभ हुई थी। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में यह यात्रा की जा रही है।

chat bot
आपका साथी