गुवाहाटी-कोलकाता व गुवाहाटी-देवघर स्पेशल ट्रेन सेवाओं का विस्तार

ै। गुवाहाटी- कोलकाता- गुवाहाटी द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन सेवाओं को प्रत्येक दिशा से 18 फेरों के लिए 31 जुलाई 2022 तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा गुवाहाटी-देवघर- गुवाहाटी स्पेशल की सेवाओं को 27 जून 2022 तक बढ़ाया गया है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 04:37 PM (IST)
गुवाहाटी-कोलकाता व गुवाहाटी-देवघर स्पेशल ट्रेन सेवाओं का विस्तार
दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन सेवाओं को जारी रखने का निर्णय,सांकेतिक तस्‍वीर।

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमा रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुवाहाटी - कोलकाता और गुवाहाटी- देवघर के बीच चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन सेवाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है। गुवाहाटी- कोलकाता- गुवाहाटी द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन सेवाओं को प्रत्येक दिशा से 18 फेरों के लिए 31 जुलाई 2022 तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा गुवाहाटी-देवघर- गुवाहाटी स्पेशल की सेवाओं को 27 जून 2022 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 02518 गुवाहाटी-कोलकाता द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल सप्ताह में दो दिन प्रत्येक बुधवार और शनिवार को गुवाहाटी से रात 21.00 बजे रवाना होकर गुरुवार व रविवार को 15.00 बजे कोलकाता पहुंचना जारी रहेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन सं 02517 कोलकाता - गुवाहाटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल सप्ताह में दो दिन - प्रत्येक गुरुवार और रविवार को कोलकाता से 21.40 मिनट पर रवाना होकर शुक्रवार और सोमवार को 15.55 बजे गुवाहाटी पहुंचना जारी रहेगी।

ट्रेन संख्या 05626 गुवाहाटी- देवघर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को गुवाहाटी से 08.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 07.00 बजे देवघर पहुंचना जारी रहेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05625 देवघर-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को देवघर से 19.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 16.05 बजे गुवाहाटी पहुंचना जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी