नेपाल सीमांत क्षेत्र में 66  वर्षीय वृद्धा को हाथियों के झुंड ने कुचल डाला, ग्रामीण भयभीत

भारत नेपाल सीमांत खोरीबाड़ी के रामधन जोत में  शुक्रवार की भोर हाथियों के एक झुंड ने 66 वर्षीय वृद्धा कबूतरिया राय की जान ले ली।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 07:29 PM (IST)
नेपाल सीमांत क्षेत्र में 66  वर्षीय वृद्धा को हाथियों के झुंड ने कुचल डाला, ग्रामीण भयभीत
नेपाल सीमांत क्षेत्र में 66  वर्षीय वृद्धा को हाथियों के झुंड ने कुचल डाला, ग्रामीण भयभीत

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: भारत नेपाल सीमांत खोरीबाड़ी के रामधन जोत में  शुक्रवार की भोर हाथियों के एक झुंड ने 66 वर्षीय वृद्धा कबूतरिया राय की जान ले ली। साथ ही एक घर को तोड़ डाला है। पुलिस व वन विभाग की टीम मोके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।  डीएसपी ग्रामीण अचिंत गुप्त ने बताया कि  शुक्रवार की भोर वृद्धा फूल तोड़ने घर से निकली थी। तभी नेपाल  सीमांत कोलाबाड़ी की ओर से हाथियो का झुंड टुकड़ियां फारेस्ट की ओर जा रहा था। तभी वह वृद्धा हाथियों की चपेट में आ गयी। उसे हाथियो ने कुचलकर मार डाला। हाथी ने पास के एक घर को भी तोड़ डाला है। हाथियों के झुंड को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौप दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि एक तो कोरोना ओर लॉक डाउन के कारण घर से निकलना मुश्किल है। महाजन से कर्ज लेकर जो फसल तैयार हुई है उसे भी लगातार गजराज का झुंड नष्ट कर रहा है। पहले रात में अब तो दिन में हाथियों का झुंड इलाके में दिखाई देने लगा है। भारत नेपाल सीमांत क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर मकई की खेती की गई है उसे खाने के लिए हाथी उत्पात मचाते हैं । इलाके के  माकपा नेता गौतम घोष ने बताया कि हाथी के लगातार बढ़ते जुल्म को लेकर कई बार वन विभाग  को इसके रोकथाम के लिए ओर फसलों के नुकसान का मुआवजा देने को कहते आ रहे है।लोग हाथी के डर से रात को जगराता करते है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ ने वृद्धा की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सांसद के माध्यम से  सीमावर्ती क्षेत्र में हाथियों के आतंक से ग्रामवासियों  को मुक्ति दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी