मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- एम्फन पीड़ितों तक तत्काल राहत राशि पहुंचाने में हुई है कुछ गड़बड़ी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- एम्फन पीड़ितों तक तत्काल राहत राशि पहुंचाने में हुई है कुछ गड़बड़ी

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 07:51 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 07:51 AM (IST)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- एम्फन पीड़ितों तक तत्काल राहत राशि पहुंचाने में हुई है कुछ गड़बड़ी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- एम्फन पीड़ितों तक तत्काल राहत राशि पहुंचाने में हुई है कुछ गड़बड़ी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। एम्फन तूफान पीड़ितों के लिए राहत राशि के वितरण में भ्रष्टाचार की लगातार आ रही शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि पीड़ितों तक तत्काल राहत पहुंचाने के चलते कहीं- कहीं समस्या हुई है।

राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाता सम्मेलन के दौरान ममता ने एक बार फिर इस पर सफाई देते हुए स्वीकार किया कि कहीं-कहीं गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री व राशि त्वरित गति से पीड़ित लोगों तक पहुंचाने के चलते यह समस्या पैदा हुई है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा। एम्फन प्रभावित सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा राहत मुहैया कराई जाएगी और कोई भी इससे वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री ने इस दिन टालीवुड के फिल्म कलाकारों के साथ बैठक की और इसके बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान कई योजनाओं के बारे में बताया। इसी दौरान एम्फन राहत वितरण में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। ममता ने जोर देकर कहा कि बहुत कम समय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जो पीड़ित लोग हैं उन तक राहत सामग्री व पैसा पहुंचाने का काम हो रहा है इसकी वजह से यह समस्या हो रही है। इसके लिए चिंता की कोई बात नहीं है।

जो भी तूफान पीड़ित है उन्हें राहत राशि जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकारा कि राहत वितरण में गड़बड़ी के जो आरोप लग रहे हैं यह आधारहीन नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गड़बड़ी की है उनके खिलाफ आरोप प्रमाणित होने पर कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

chat bot
आपका साथी