collapse in West Bengal: मुहर्रम के जुलूस में मकान की छत गिरने से बालक की मौत, चार घायल

collapse in West Bengal पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और एक महिला तथा तीन बच्चे घायल हो गए।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 10:21 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 01:38 PM (IST)
collapse in West Bengal: मुहर्रम के जुलूस में मकान की छत गिरने से बालक की मौत, चार घायल
collapse in West Bengal: मुहर्रम के जुलूस में मकान की छत गिरने से बालक की मौत, चार घायल
मालदा, [पीटीआई] । collapse in West Bengal पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और एक महिला तथा तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार रात नूरपुर दक्षिण मंडल पारा गांव में हुआ।

मानिकचक थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे एक निर्माणाधीन इमारत से मुहर्रम का जुलूस देख रहे थे। छत पर काम चल रहा था। अचानक, उसका एक हिस्सा गिर गया जिससे पांच लोग घायल हो गए। एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य चार की हालत गंभीर बनी हुयी है। 

अधिकारी ने कहा कि 12 वर्षीय रमजान शेख शमका गांव का रहने वाला है वह मुहर्रम के मौके पर अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। उसकी हादसे में जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि दो वर्षीय तनवीर शेख, छह वर्षीय अन्नू खातून, सात वर्षीय शहजात हुसैन और 25 वर्षीय सुखतारा बीबी का मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी