भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- राजनीति करने को ओपी मिश्रा को बनाया गया वीसी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बालुरघाट से भाजपा सांसद डा सुकांत मजूमदार ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर पर करारा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए ही प्रो ओम प्रकाश मिश्रा वाइस चांसलर बनाया गया है।

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 01:13 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा- राजनीति करने को ओपी मिश्रा को बनाया गया वीसी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बालुरघाट से सांसद डा सुकांत मजूमदार की तस्‍वीर।

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बालुरघाट से सांसद डा सुकांत मजूमदार ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर पर करारा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए ही प्रो ओम प्रकाश मिश्रा वाइस चांसलर बनाया गया है। डा मजूमदार शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति से निष्पक्ष रूप से विश्वविद्यालय के संचालन की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

टीएमसी उम्‍मीदवार के रुप मेंं  चुनाव लड़ा  

उन्होंने एनबीयू के नवनियुक्त वीसी प्रोफेसर मिश्रा का नाम लिए बगैर कहा कि जो व्यक्ति कुछ दिन पहले तक तृणमूल कांग्रेस का नेता रहा हो और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा हो, वह कैसे राजनीति छोड सकता है। इससे ही तृणमूल कांग्रेस की मंशा का पता चलता है। भाजपा नेता ने कहा कि एनबीयू में हुई नियुक्तियों की जांच के लिए यदि कभी सीबीआइ और ईडी आए तथा कुछ कागजात मांगे, तो मिलने में परेशानी होगी। क्योंकि राजनीतिक व्यक्ति कभी नहीं चाहेगा कि विश्वविद्यालय में किसी मामले की निष्पक्ष जांच हो।

चोर पकड़ने का काम खत्‍म नहीं हुआ 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा घोटाला मामले में अभी चोर पकड़ने का काम खत्म नहीं हुआ है। यह जारी है। सभी चोरों का पकड़ना होगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक यह जुड़ा हो सकता है। ऐसे यदि कोई प्रमाण मिलता है तो निश्चित रूप से ऐसे नेता पकड़े जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंन कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसमें ममता बनर्जी की मर्जी के बगैर पत्ता तक नहीं हिलता है। ऐसे में नौकरी बेची जा रही है तथा मुख्यमंत्री को मालूम ना चले, यह असंभव है। उन्होंने प्रदेश वासियों को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज देश के लगभग 14 शहरों में प्रधानमंत्री द्वारा 5जी सेवा लांच की गई है। इसमें कोलकाता भी शामिल है।

chat bot
आपका साथी