कूचबिहार में मारूगंज पुलिस चौकी को आक्रोशितों ने किया आग के हवाले, जानिए क्यों?

कूचबिहार जिले में आक्रोशित लोगों ने सोमवार की शाम एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। जानिए ऐसा क्यों किया...।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:58 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:58 AM (IST)
कूचबिहार में मारूगंज पुलिस चौकी को आक्रोशितों ने किया आग के हवाले, जानिए क्यों?
कूचबिहार में मारूगंज पुलिस चौकी को आक्रोशितों ने किया आग के हवाले, जानिए क्यों?

कूचबिहार [संवादसूत्र] । कूचबिहार जिला के तूफानगंज के मारूंगज इलाके में सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत से गुस्साएं लोगों ने मारूगंज पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में पुलिस चौकी पूरी तरह से जल गई। दुर्घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे पालपाड़ा इलाके में हुई थी। इसमें एक की मौत व सात लोग घायल हो गए।
   घायलों को कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पुलिस सामान लदे ट्रकों से वसूली करती है। इससे बचने के लिए चालक ट्रक को तेज गति से ले जा रहा था। इसी कारण दुर्घटना हुई।
    कूचबिहार जिला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि ट्रक का ब्रेक फेल होने से पालपाड़ा इलाके में सामने से आर रही एक ऑटो से वह टकरा गया। ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए और चालक की मौत हो गई। घायल काकुली दे ने बताया कि कूचबिहार से सामान लदा एक ट्रक आ रहा था। मारूगंज नाका चेकिंग के सामने ट्रक ने पहले दो टोटो को टक्कर मारी। साथ ही सामने से एक ऑटो को जोरदार ठोकर मार दिया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना यहां सामान लदे ट्रकों से पुलिस पैसा वसूलती है। सिविक वॉलेंटियर से बचने के लिए ट्रक चालक तेजी से गुजरने लगा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों के आक्रोश का कारण यही थी। लोगों ने पुलिस चौकी व वहां रखी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। शाम को पूरे इलाके में तनाव की स्थिति देखी गई।
    तूफानगंज महकमा के एसडीपीओ फारूक मोहम्मद चौधरी ने बताया कि घटनास्थल पर एक की मौत हुई है। साथ ही दो महिलाओं और एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी