कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती मनाई

सिलीगुड़ी : उत्तर बंग थैलेसिमिया व विकलांग (प्रतिबंधी) सेवा संस्था, सिलीगुड़ी की ओर से विद्रोही कवि का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 May 2017 09:45 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2017 09:45 PM (IST)
कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती मनाई
कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती मनाई

सिलीगुड़ी : उत्तर बंग थैलेसिमिया व विकलांग (प्रतिबंधी) सेवा संस्था, सिलीगुड़ी की ओर से विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की 118 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया। इतना ही नहीं कई वक्ताओं ने उनकी कविताओं को पेश कर उसका संदेश देने का प्रयास किया। बच्चों ने भी कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन विमल कृष्ण बनिक ने किया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार राय, सूर्यशेखर गांगुली, आदित्य दासगुप्ता, अखिल दास सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी