26 को सिलीगुड़ी आएंगे जेपी नड्डा

सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में मनाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 26 जून को केंद्रीय

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 09:43 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 09:43 PM (IST)
26 को सिलीगुड़ी आएंगे जेपी नड्डा

सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में मनाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 26 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद एसएस अहलूवालिया तथा सांसद राम विचार नेताम मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंघल व मीडिया प्रभारी रतन मुखर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के दो वर्ष पूर्ण होने पर यहां विकास पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही देश में कांग्रेस पार्टी के शासन काल में लगाए गए आपातकाल के बारे में भाजपाइयों को जानकारी दी जाएगी। विकास पर्व पर भाजपा व एनडीए घटक दलों के नेता सेवक रोड मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट में उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी विकास पर्व के माध्यम से प्रत्येक लोगों को भाजपा के वादे और उसको लेकर किए गये कार्यो के बारे में जानकारी दी जाएगी। विकास पर्व को लेकर भाजपा की ओर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी