नेपाल व भूटान पुलिस के साथ मनायी दीपावली

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली के शुभ अवसर पर नेपाल व भूटान पुलिस अधिकारियों के साथ सशस्त्र सीम

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 09:50 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 09:50 PM (IST)
नेपाल व भूटान पुलिस के साथ मनायी दीपावली

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली के शुभ अवसर पर नेपाल व भूटान पुलिस अधिकारियों के साथ सशस्त्र सीमा बल ने दीपावली मनाते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक, वंशीधर शर्मा (भारतीय पुलिस सेवा) द्वारा भेजी गयी मिठाईयां और संदेश उन्हें सौंपा गया। भारत-नेपाल व भूटान सीमा स्थित विभिन्न वाहिनियों के सेनानायकों और पानीटंकी, जयगांव बाहरी सीमा, चामुर्ची, कालीखोला व जलपाईगुड़ी के प्रभारियों द्वारा अपने काउंटर पार्टस में नेपाल फोर्स व रॉयल भूटान पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। 41 वीं वाहिनी के सुधीर वर्मा, सेनानायक ने इस अवसर पर झापा के पुलिस अधीक्षक मुकुंद राज आचार्य, सहायक चीफ डिस्ट्रिक आफिसर रोहित राज पोखरेल, पुलिस अधीक्षक प्रेम राज पोखरेल से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी। 10 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी तपन दास ने जिलाधिकारी कर्मा बजीर, समसी के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बधाई और उपहार दिया। 19वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी उमेश थपलियाल ने ठाकुरगंज, बहादुरपुर नेपाल से मिली। द्वितीय कमान अधिकारी 53 वीं बटालियन शिमलबाड़ी भूटान के पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और कंसूलर जनरल को दीपावली की शुभ कामना दी। कौशलेश द्वितीय कमान अधिकारी 12वीं बटालियन ने एएफपी पुलिस अधीक्षक प्रेम राज पोखरेल से बाहरी सीमा पर मुलाकात की। वहां एडीओ और सीओ रायल भूटान पुलिस लमोयजिंका को 34वीं बटालियन अलीपुरद्वार की ओर से बधाई दी गयी। एसएसबी द्वारा प्रारंभ इस अभियान का लक्ष्य नेपाल और भूटान के साथ बेटी रोटी के संबंध को और मजबूत करना बताया गया है। इसके माध्यम से भारत के साथ मित्र राष्ट्रों के सहारे भारत में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश को सख्ती से रोकना है। इसके माध्यम से दोनों देशों के सीमा पर अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय से राष्ट्रविरोधी तत्वों पर अंकुश लगने में कामयाबी मिलेगी।

chat bot
आपका साथी