ं सड़े मांस के खिलाफ चलाया गया अभियान

संवाद सूत्र, बालुरघाट : दक्षिण बंगाल सहित सिलीगुड़ी में पिछले दिनों होटलों में सड़ा मांस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 09:31 PM (IST)
ं सड़े मांस के खिलाफ चलाया गया अभियान
ं सड़े मांस के खिलाफ चलाया गया अभियान

संवाद सूत्र, बालुरघाट : दक्षिण बंगाल सहित सिलीगुड़ी में पिछले दिनों होटलों में सड़ा मांस को लेकर लगातार प्रशासन व खाद्य विभाग छापा मार रही है। सोमवार को दक्षिण दिनाजपुर जिला में भी मांस की गुणवत्ता को जांचने के लिए बालुघाट नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया गया। शहर के स्टेडियम मार्केट के एक होटल में अभियान चलाकर फ्रीज में रखे मांस का नमूना लिया गया। यह मांस बकरी या मुर्गी का है, इसकी जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विश्वजीत मन्ना ने बताया कि मानव संसाधन के अभाव के कारण हमें उत्तर, दक्षिण दिनाजपुर सहित मालदा जिले में ही सड़े मांस के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से अधिकारियों की नियुक्ति भी हो रही है। मांस के जो नमून हमें मिले है, उन्हे कोलकाता के लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

इस संबंध में बालुरघाट नगरपालिका के चेयरमैन राजेन शील ने बताया कि हम सड़े मांस के खिलाफ लगातार अभियान चलायेंगे। बालुरघाट में अभी तक कुत्ता, बिल्ली या अन्य किसी वांछित पशु के मांस की बिक्री व पकाने का मामला सामने नहीं आया है।

कैप्शन : मांस की जांच करते अधिकारी

chat bot
आपका साथी