बैर का प्रलोभन देकर बालिका के साथ दुराचार का प्रयास

संवाद सूत्र बालुरघाट बैर का लोभ देकर दस साल की लड़की के साथ दुराचार का प्रयास करने का म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 06:21 AM (IST)
बैर का प्रलोभन देकर बालिका के साथ दुराचार का प्रयास
बैर का प्रलोभन देकर बालिका के साथ दुराचार का प्रयास

संवाद सूत्र, बालुरघाट : बैर का लोभ देकर दस साल की लड़की के साथ दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक का नाम रॉयल मार्डी (18) है। यह घटना मंगलवार को बालुरघाट थाना के गोपाल बाटी ग्राम पंचायत के हरिग्राम इलाके में घटित हुई। बुधवार शाम को आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम पड़ोस की दीदी के घर बालिका जा रही थी। पास के युवक रॉयल मार्डी ने बालिका को बैर खाने का प्रलोभन दिया और अपने घर में ले गया और दुराचार करने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। बाद में लड़की सीधे अपने माता-पिता के पास जाकर सारी बात बता दिया। पहले तो युवक ने आरोप को अस्वीकार किया। बाद में पीड़ित परिवार को 500 रूपया देकर मामला को भूल जाने का निवेदन किया। इसपर बालिका के पिता और भड़क गए। इस संबंध में डीएसपी धीमान मित्रा ने बताया कि इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई है। हम पूरे मामले की तहकीकात कर रहें है।

chat bot
आपका साथी