जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

संवादसूत्र बालुरघाट बालुरघाट नवीन साथी क्लब की ओर से रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 09:27 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल
जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

संवादसूत्र, बालुरघाट : बालुरघाट नवीन साथी क्लब की ओर से रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बीच जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए। इस दिन करीब 50 लोगों के बीच क्लब के सदस्यों ने कंबल बांटे। ठंड के बीच जरूरतमंदों के बीच उनकी रक्षा के लिए क्लब की ओर से यह पहल किया गया है। हर साल क्लब की पहल पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बालुरघाट : जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से हर साल की इस साल भी बालुरघाट विकास मैदान में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को इस मैदान में बालक विभाग के पांच ग्रुप एवं बालिका विभाग के चार ग्रुप में कुल मिलाकर 400 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजक के रूप में असीम कुमार सरकार ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

chat bot
आपका साथी