बालुरघाट केंद्रीय जेल का डीजी ने किया निरीक्षण

संवादसूत्र, बालुरघाट : जेल में बुनियादी ढांचगत सुविधाओं को देखते के लिए बुधवार को डीजी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Apr 2018 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 04 Apr 2018 07:40 PM (IST)
बालुरघाट केंद्रीय जेल का डीजी ने किया निरीक्षण
बालुरघाट केंद्रीय जेल का डीजी ने किया निरीक्षण

संवादसूत्र, बालुरघाट : जेल में बुनियादी ढांचगत सुविधाओं को देखते के लिए बुधवार को डीजी (कारा) अरूण कुमार गुप्ता ने बालुरघाट केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। मालूम हो कि बालुरघाट को केंद्रीय जेल के रुप में घोषणा होने के बाद भी इसकी बुनियादी सुविधा पहले की तरह है। अब जेल में ज्यादा से ज्यादा कैदियों को रखा ही नहीं जाएगा, बल्कि सम्पुर्ण बुनियादी ढांचा को उन्नत किया जाएगा। कई महीने पहले दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट जेल को विभिन्न सुविधाओं के लिए केंद्रीय जेल के रूप में घोषणा किया गया था। लेकिन वह घोषणा के रूप में ही रह गया। केंद्रीय जेल के रूप में घोषणा होने के बावजूद वहां पर केवल 700 से लेकर 800 कैदियों के रखने की जगह है। इसके अलावा भीतर में अस्पताल या फिर अन्य प्रशिक्षण मूलक सुविधा नहीं है। इन सब के बीच बुधवार को डीजी अरूण कुमार गुप्ता ने बालुरघाट केंद्रीय जेल का दौरा किया। उन्होंने कैदियों के आवासन, रसोईघर व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

अस्पताल दौरे पर आए डीजी अरूण कुमार गुप्ता ने कहा कि यह केंद्रीय जेल होने के बाद यहां पर बुनियादी सुविधाओं का विकास जरूरी है। अन्य केंद्रीय जेलों की तरह यहां पर क्या क्या सुविधाओं की जरूरत है। उसे देखा जा रहा है। यहां पर एक हजार से लेकर 1200 कैदियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। बिल्डिंग को विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा कैदियों के प्रशिक्षण के लिए टेलरिंग व अन्य हाथ का काम सिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी