दक्षिण दिनाजपुर में छात्राओं संग अनैतिक काम करने का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

दक्षिण दिनाजपुर जिले के एक विद्यालय के शिक्षक ने गुरु की गरिमा को तार-तार करते हुए छात्राओं के साथ अनैतिक काम करता था। अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:20 PM (IST)
दक्षिण दिनाजपुर में छात्राओं संग अनैतिक काम करने का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार
दक्षिण दिनाजपुर में छात्राओं संग अनैतिक काम करने का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार
बालूरघाट [संवादसूत्र]। दक्षिण दिनाजपुर जिला के कुमारगंज ब्लॉक को झोरा प्राथमिक विद्यालय का एक शिक्षक मिंटू सेन छात्राओं के साथ अनैतिक काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि बार-बार अभिभावकों द्वारा सचेत किए जाने पर भी शिक्षक अपनी इस आदत को नहीं छोड़ रहा था।
पुलिस व अभिभावकों ने बताया कि शिक्षक मिंटू सेन अपने कक्ष में बुलाकर जबरन अनैतिक काम करवाता था। इस हरकत के लिए कई बार शिक्षक को सचेत किया गया था। वह माना नहीं। फिर उसने पिछले बुधवार को छात्राओं से यह काम करवाया। इस घटना के विरोध में सभी अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विद्यालय में जाकर हंगामा किया और पुलिस को फोन किया। कुमारगंज थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया।
अभिभावक अनिल तिग्गा ने बताया कि मिंटू सेन काफी लंबे समय से यह अनैतिक काम कर रहा था। उसे कई बार इसके लिए सावधान किया गया। काफी समझाने के बाद भी नहीं माना तो अंत में पुलिस को सूचित करना पड़ा। हम चाहते है कि कानून इस शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
कुमारगंज थाना के ओसी सुदीप्त दास ने बताया कि अभिभावकों के आरोप के आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 
chat bot
आपका साथी