जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई होली

जेएनएन, कूचबिहार, बालुरघाट, उत्तर दिनाजपुर : उत्तर प्रदेश में भाजपा की भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Mar 2017 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 11 Mar 2017 09:04 PM (IST)
जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई होली
जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई होली

जेएनएन, कूचबिहार, बालुरघाट, उत्तर दिनाजपुर : उत्तर प्रदेश में भाजपा की भारी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली के एक दिन पहले ही उत्तर बंग के विभिन्न जिलों में होली की रंग में पूरी तरह से डूब गये। जिलों के भाजपा पार्टी कार्यालयों में सुबह से ही कार्यकर्ता जमे थे। टीवी से कार्यकर्ताओं की नजर हट नहीं रही थी। दस बजे के बाद से नतीजे आने शुरू हो गये और भाजपा कार्यकर्ता होली की तैयारी में जुट गये। अंत में जीत के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर आ गये एवं ढोल नगाड़े की ताल में थिरकने लगे एवं केसरिया रंग में रंग गये। कूचबिहार में भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष निखिल रंजन दे व अन्य नेता व समर्थक खुशी से झूम उठे। कार्यालय के अंदर ही सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया व गले मिले। निखिल रंजन दे ने बताया कि अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे जा रहा है एवं आगामी चुनाव में पश्चिम बंग में भी भाजपा सत्ता में आएगी। इधर, बालुरघाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की जीत को दिल से महसूस किया एवं खुलकर होली खेली। सड़क पर जुलूस निकालते हुए खुशी जाहिर की। इधर, उत्तर दिनाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिलने की खुशी में इस्लामपुर शहर भाजपा मंडल कमेटी के तत्वावधान में एक विजय जुलूस निकाला गया। जो इस्लामपुर के चौरंगी मोड़ से निकली एवं पूरे शहर की परिक्रमा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया होली के साथ पटाखा फोड़कर दिवाली भी मनाई।

chat bot
आपका साथी