बहू की हत्या कर जलाने का आरोप

- पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया मृतक के पिता ने ससुरालवालों पर लगाया अत्याचार का आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Jan 2022 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jan 2022 07:39 PM (IST)
बहू की हत्या कर जलाने का आरोप
बहू की हत्या कर जलाने का आरोप

- पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया, मृतक के पिता ने ससुरालवालों पर लगाया अत्याचार का आरोप

संवाद सूत्र, माथाभांगा: बहू की हत्या कर आग में जलाने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। यह घटना शनिवार रात को माथाभांगा एक नंबर ब्लॉक के हाजरा हाट ग्राम पंचायत के छोटे पाखीहागा इलाके में घटी है। मृत महिला का नाम बिशाखा सरकार (22) है। मृतक के पिता सुशांत सरकार ने पूरे मामले को लेकर माथाभांगा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, जांच में जुटी पुलिस ने सास, ससुर, ननद और पति को हिरासत में लिया है।

पिता सुशांत सरकार ने कहा कि चार वर्ष पहले गांव के रंजन विश्वास के साथ उनकी लड़की बिशाखा सरकार की शादी हुई थी। लेकिन एक महीने बाद से ही उसकी बेटी पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार किए जाने लगे। संतान होने के बाद ससुराल वालों का अत्याचार दो गुणा बढ़ गया। वर्तमान समय में उनका दामाद दूसरे राज्य में कार्यरत है। लेकिन वहां पर उसका किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जब उसकी बेटी को ये पता चला तो दामाद के कहने पर ससुराल वालों ने अत्याचार और ज्यादा शुरू कर दिया। शनिवार को भी उसके साथ मारपीट की गई। इसी पिटाई में बिशाखा की मौत हो गई। इसके बाद केरोसिन तेल में जला दिया गया। उक्त मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद शनिवार रात को ही माथाभांगा पुलिस ने परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया। मामले की जांच की जा रही है। आइसी भास्कर प्रधान ने कहा कि बहू की हत्या कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है। तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी