दिव्यांग बच्चों के बीच वस्त्र दान करके दंपती ने किया बेटे के श्राद्घ कर्म

-बुखार के कारण एकलौते बेटे को खो दिया संवाद सूत्र, माथाभांगा : दिवंगत पुत्र की आत्मा क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 07:29 PM (IST)
दिव्यांग बच्चों के बीच वस्त्र दान करके दंपती ने किया बेटे के श्राद्घ कर्म
दिव्यांग बच्चों के बीच वस्त्र दान करके दंपती ने किया बेटे के श्राद्घ कर्म

-बुखार के कारण एकलौते बेटे को खो दिया

संवाद सूत्र, माथाभांगा : दिवंगत पुत्र की आत्मा की शांति के लिए एक दंपती ने दिव्यांग बच्चों के बीच वस्त्र दान करके श्राद्ध कर्म किया। अपने एकलौते बेटे सौभिक कुंडू (सानू) को खोकर मां-पिता काफी दुखी है। बीते आठ अगस्त को बुखार के कारण सानू की मौत हो गयी थी। बेटे की मौत से पिता सुजीत कुंडू व मां छवि कुंडू काफी व्यथित थे। असमय बेटे के खोने के गम से मां-पिता ने दिव्यांग बच्चों को मदद करने की योजाना बनाई। गुरूवार को कूचबिाहर के दसारी प्रतिबंधी विद्यालय तथा एक और दिव्यांग स्कूल के बच्चों के बीच वस्त्र दान किया गया। माथाभांगा में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हुए। कुंडू दंपती के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे है।

कैप्शन : सानू को श्रद्धांजलि देते बच्चे

chat bot
आपका साथी