सात फेरे से लेने से पहले निभाया सामाजिक दायित्व

-माथाभांगा के विवेक व मधुश्री ने इलाके के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कपड़े व उपह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 06:26 AM (IST)
सात फेरे से लेने से पहले निभाया सामाजिक दायित्व
सात फेरे से लेने से पहले निभाया सामाजिक दायित्व

-माथाभांगा के विवेक व मधुश्री ने इलाके के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कपड़े व उपहार

संवाद सूत्र, माथाभांगा : अभी चारो ओर शादी का सीजन चल रहा है। सभी इसका लुत्फ उठा रहें है। दुल्हा-दुल्हन तो छह महीने पहले से खरीदारी में लग जाते है। शादी से एक सप्ताह पहले पूरा परिवार तैयारी में जुट जाता है। लेकिन माथाभांगा में अलग ही दास्तां है। यहां की तैयारी सबसे अलग और दिल को छूने वाली है। माथाभांगा के एक नंबर ब्लॉक के पोचागढ़ ग्राम पंचायत इलाके के बाइसगुड़ी गांव के विवेक व मधुश्री शादी से पहले सामाजिक दायित्व निभा रहे है। उपहार लेने के बजाय गरीब व जरूरतमंदों के बीच उपहार व कपड़े बांट का दुआ व आशीर्वाद ले रहें है। इस आदर्श जोड़े की चारों तरफ चर्चा है।

विवेक के पिता समीर मोदक ने बेटे के इस कार्य की खूब प्रशंसा करते हुए साथ दिया। गरीगों के बीच उपहार, कंबल, चाहर, मच्छरदानी आदि सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर मोदक परिवार के धर्मगुरू गौतम गोस्वामी, शुक्ला मोदक सहित मोदक परिंासवार के विभिन्न सदस्य उपस्थित थे। गरीबों को भोजन भी कराया गया। इस संबंध में बीडीओ संबंल झा ने बताया कि शहर में बहुत से सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है। लेकिन ऐसा कार्यक्रम देखने को कभी नहीं मिला। समाज में ऐसे युवक-युवतियों की जरूरत है। ऐसे आधुनिक सोच वाले को मैं नमस्कार करता हूं।

कैप्शन : गरीबों को वस्त्र-उपहार देते विवेक व मधुश्री

chat bot
आपका साथी