पौधा वितरण करते समय बचपन की स्मृतियों में खो गए मंत्री

संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के डाडयागुड़ी के डांगधरा पाट तल्लीगुड़ी प्राथमिक विद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 05:28 PM (IST)
पौधा वितरण करते समय बचपन की स्मृतियों में खो गए मंत्री
पौधा वितरण करते समय बचपन की स्मृतियों में खो गए मंत्री

संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के डाडयागुड़ी के डांगधरा पाट तल्लीगुड़ी प्राथमिक विद्यालय में उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्र नाथ घोष का पूरा बचपन गुजरा है। यहां के फूलों व फलों का पेड़ आज भी उनके बचपन की याद दिलाती है। बागों के फल व फूल को देखकर कभी मन ललचाया था, आज वहां जाकर मंत्री को अलग ही अनुभूति हुई। कुछ देर के लिए वें बचपन की स्मृतियों में खो गये। एक-एक चीजों को बड़े उत्सुकता से देख रहे थे। गुरूवार को मंत्री अपने प्राथमिक स्कूल में जाकर 80 छात्र-छात्राओं के बीच फूलों और फलों के पौधे वितरित किये। अपने पुराने छात्र को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया।

कैप्शन : पौधा वितरित करते हुए मंत्री रवींद्र नाथ घोष

chat bot
आपका साथी