मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तृणमूल महिला कांग्रेस ने निकाली रैली

संवादसूत्र दिनहाटा तृणमूल नेत्री तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 07:31 PM (IST)
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तृणमूल महिला कांग्रेस ने निकाली रैली
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तृणमूल महिला कांग्रेस ने निकाली रैली

संवादसूत्र, दिनहाटा : तृणमूल नेत्री तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को दिनहाटा में महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से जुलूस निकाला गया। इस जुलूस को लेकर तृणमूल कांग्रेस में ही आपसी गुटबाजी देखी गई। मंगलवार दोपहर दिनहाटा के संगति मैदान से निकाले गए जुलूस में तृणमूल के दिनहाटा शहर ब्लाक की सभानेत्री मौमिता भट्टाचार्य, दिनहाटा दो ब्लाक की नेत्री मुक्ति राय, डालिया चक्रवर्ती, लिपिका बर्मन उपस्थित थे। वही जुलूस में इस दिन संगठन के दिनहाटा के उप ब्लाक सभानेत्री अर्पणा दे नंदी, दिनहाटा दो ब्लाक की सभानेत्री ममता बेगम उपस्थित नहीं थी।

इस दिन संगति मैदान से निकले जुलूस का शुभारंभ राज्य सचिव व विधायक उदयन गुहा ने किया। जहां पर तृणमूल के दिनहाटा दो ब्लाक के अध्यक्ष विष्णु कुमार सरकार, ब्लाक युवा तृणमूल नेता तापस दास, दिनहाटा दो पंचायत समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बर्मन, विश्वनाथ दे उपस्थित थे।

वही दूसरी ओर तृणमूल महिला कांग्रेस के दिनहाटा शहर ब्लॉक की सभानेत्री अर्पणा दे ने कहा कि इस दिन जुलूस के बारे में उन्हें पता नहीं था। फेसबुक के माध्यम से जुलूस के बारे में पता चला। वही महिला तृणमूल के दिनहाटा दो ब्लाक के सभानेत्री ममताज बेगम ने कहा कि जुलूस के बारे में उन्हें मालूम नहीं है। इसलिए नहीं गई। युवा तृणमूल दिनहाटा शहर ब्लाक की सभानेत्री मौमिता भट्टाचार्य ने कहा कि गत 28 दिसंबर को महिला संगठन के दिनहाटा शहर ब्लाक की सभानेत्री अर्पणा दे को जुलूस के बारे में बताया था। उसके बाद भी कई बार जानकारी दी गई। नहीं आने के कई कारण हो सकते है।

chat bot
आपका साथी