घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता पर हमले का आरोप

संवाद सूत्र दिनहाटा भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 09:09 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:15 AM (IST)
घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता पर हमले का आरोप
घर में घुसकर भाजपा कार्यकर्ता पर हमले का आरोप

संवाद सूत्र, दिनहाटा : भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। यह घटना मंगलवार रात को दिनहाटा के एक नंबर ब्लॉक के भेटागुड़ी के बालाडांगा गांव में घटित हुई। घायल भाजपा कार्यकर्ता आशोक कुमार बर्मन को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार बर्मन ने बताया कि अन्य दिन की तरह मैं खाना खाकर रात दस बजे सोने गया था। उस समय अचानक तृणमूल के बदमाशों ने हमला कर दिया। मेरे घर का दरवाजा तोड़कर वें अंदर घुस गए।

भाजपा के कूचबिहार जिला सचिव सुदेव कर्मकार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद इलाके में हिंसा बढ़ गयी है। मंगलवार को बालाडांगा गांव में हमारे सक्रिय कार्यकर्ता अशोक कुमार बर्मन के घर में घुसकर मारपीट किया गया। इस संबंध में तृणमूल के सिताई विधानसभा के कार्यकारी कमेटी के संयोजक नूर आलम हुसैन ने बताया कि यह भाजपा के आपसी कलह के कारण हुआ। इसमें तृणमूल का कोई हाथ नहीं है।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार बर्मन

chat bot
आपका साथी