माथाभांगा, शीतलकूची व मेखलीगंज में भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

जेएनएन माथाभांगा/चेंगड़ाबांधा आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 07:46 PM (IST)
माथाभांगा, शीतलकूची व मेखलीगंज में भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
माथाभांगा, शीतलकूची व मेखलीगंज में भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

जेएनएन, माथाभांगा/चेंगड़ाबांधा : आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार जारी है। कूचबिहार जिले में चौथे चरण में चुनाव होना है। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की ओर से नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। माथाभांगा, शीतलकूची व मेखलीगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन महकमा शासक कार्यालय जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। माथाभांगा व शीतलकूची से भाजपा प्रत्याशाी सुशील बर्मन व वरेन चंद्र बर्मन ने सोमवार दोपहर को नामांकन दाखिल किया। इस दिन माथाभांगा कृषक बाजार से विशाल जुलूस लेकर भाजपा प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी ने माथाभांगा के शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

इससे पहले माथाभांगा व शीतलकूची से तृणमूल प्रत्याशी गिरेन्द्रनाथ बर्मन व पार्थ प्रतिम राय ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। एसयूसीआई प्रत्याशी विकास बर्मन व जगदीश अधिकारी ने भी नामांकन दाखिल किया। यहां पर आगामी दस अप्रैल को चुनाव होना है।

वही दूसरी ओर मेखलीगंज विधानसभा केंद्र के भाजपा प्रत्याशी दधिराम राय ने भी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने मदनमोहन मंदिर में पूजा की। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले काफी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

मालूम हो कि दधिराम राय पिछले बार भी विधानसभा चुनाव में भाजपा सीट पर लड़े थे। लेकिन वे तृणमूल प्रत्याशी के हाथों पराजित हुए थे। इस बार वे जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि मेखलीगंज विधानसभा केंद्र के लोग भाजपा के साथ है। इसका प्रमाण उन्हें बहुत मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी