तृकां सदस्यों ने अपने ही पंचायत के खिलाफ उठाई आवाज

व‌र्द्धमान पूर्व व‌र्द्धमान जिले के जमालपुर दो नंबर पंचायत में अब तृकां के ही पंचायत सदस्यों ने अपने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:17 AM (IST)
तृकां सदस्यों ने अपने ही पंचायत के खिलाफ उठाई आवाज
तृकां सदस्यों ने अपने ही पंचायत के खिलाफ उठाई आवाज

व‌र्द्धमान : पूर्व व‌र्द्धमान जिले के जमालपुर दो नंबर पंचायत में अब तृकां के ही पंचायत सदस्यों ने अपने ही पंचायत बोर्ड के खिलाफ विरोधी सुर अपनाना शुरू कर दिया है। रास्ता एवं नाली निर्माण को लेकर पंचायत प्रधान से लेकर अन्य लोगों पर धांधली का आरोप लगाया है एवं उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।

विवाद का शुभारंभ एक रास्ता के निर्माण को लेकर हुआ है। जिसमें पंचायत सदस्यों का आरोप है कि रास्ता निर्माण के लिए नियम के अनुसार कोई टेंडर नहीं निकाला गया। वहीं रास्ते की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जमालपुर पंचायत में कुल 12 सदस्य हैं, जिसमें 11 तृकां के एवं एक भाजपा के सदस्य हैं। जिसमें तृकां के सात सदस्यों ने अन्य चार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है। उनलोगों ने धांधली को लेकर ब्लॉक से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत दर्ज करवाई है। उनलोगों ने मनरेगा से लेकर अन्य कई काम में धांधली की शिकायत की है। हालांकि पंचायत प्रधान मनिका मुर्मू ने आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सब झूठा आरोप है, पंचायत में कोई धांधली नहीं हुई है। उपप्रधान उदय दास ने कहा कि इलाके में रास्ता तैयार तो हुआ है, लेकिन उसके साथ पंचायत का कोई संपर्क नहीं है।

chat bot
आपका साथी