भाजपा छोड़ दो, नहीं तो जान से जाओगे

बाराबनी थाना अंतर्गत मांझियाड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर एक विवादित पोस्टर लगाए जाने से इलाका में तनाव व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 06:39 AM (IST)
भाजपा छोड़ दो, नहीं तो जान से जाओगे
भाजपा छोड़ दो, नहीं तो जान से जाओगे

जागरण संवाददाता, आसनसोल: बाराबनी थाना अंतर्गत मांझियाड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर एक विवादित पोस्टर लगाए जाने से इलाका में तनाव व्याप्त है। बताया जाता है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता कौशिक चक्रवर्ती के घर की दिवार पर बुधवार रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोस्टर चिपकाया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भाजपा छोड़ो नहीं तो जान से जाओगे। इसे लेकर कौशिक ने नार्थ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टर जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष साधन राउत ने कहा कि पुलिस से कहा गया है कि मामले की छानबीन कर दोषी को गिरफ्तारी किया जाए। वे लोग पुलिस से पूरा सहयोग करने को तैयार है। राउत ने कहा कि कौशिक भाजयुमो का सक्रिय कार्यकर्ता है।

chat bot
आपका साथी