दुर्गापुर में आज विश्वनाथ पड़ियाल की पहली सभा

दुर्गापुर : आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में तकरीबन एक वर्ष तक सत्तारूढ़ दल तृकां के श्रमिक संगठन क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 07:40 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 07:40 PM (IST)
दुर्गापुर में आज विश्वनाथ पड़ियाल की पहली सभा
दुर्गापुर में आज विश्वनाथ पड़ियाल की पहली सभा

दुर्गापुर : आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में तकरीबन एक वर्ष तक सत्तारूढ़ दल तृकां के श्रमिक संगठन की कमेटी नहीं थी। जिसके बाद दो माह पहले तृकां ट्रेड यूनियन की जिला कमेटी बनाई गई। जिसमें वी शिवदासन दासू को चेयरमैन एवं दुर्गापुर के विधायक विश्वनाथ पड़ियाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया। ट्रेड यूनियन का दायित्व लेने के बाद शुक्रवार को विश्वनाथ पड़ियाल पहली श्रमिक सभा करेंगे। इस ओर सभी की निगाह है। दुर्गापुर के एलाय स्टील प्लांट गेट के समक्ष यह सभा होगी। जिसमें काफी संख्या में श्रमिकों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं यह सभा विश्वनाथ पड़ियाल के लिए प्रतिष्ठा की भी सभा है। गत विधानसभा चुनाव में विश्वनाथ पड़ियाल ने तृकां छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने माकपा के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी थी। जिसमें विश्वनाथ ने अपूर्व मुखर्जी को हराकर जीत हासिल की थी। दुर्गापुर नगरनिगम चुनाव के पहले से विश्वनाथ की नजदीकी तृकां से बढ़ती गई। नगरनिगम चुनाव में उन्होंने तृकां के पक्ष में प्रचार अभियान में भी हिस्सा लिया। अब उन्हें तृकां नेत्री ने ट्रेड यूनियन की जिम्मेदारी जिले में दी है। जिसके बाद उन्होंने सभा को बुलाया है। वहीं इस सभा को लेकर भी तृकां का आपसी विवाद सामने आ गया है। तृकां का एक गुट दस सितंबर को एएसपी के समक्ष सभा की तैयारी में है। जिसके लिए दूसरे गुट ने बैनर भी छपवाया है, हालांकि उसमें किसी नेता का नाम नहीं है।

chat bot
आपका साथी