अंडाल में जीवंत दुर्गा होगा आकर्षण का केंद्र

अंडाल में जीवंत दुर्गा होगा आकर्षण का केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 08:12 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 08:12 PM (IST)
अंडाल में जीवंत दुर्गा होगा आकर्षण का केंद्र
अंडाल में जीवंत दुर्गा होगा आकर्षण का केंद्र

अंडाल में जीवंत दुर्गा होगा आकर्षण का केंद्र

संवाद सहयोगी, अंडाल : अंडाल के 12 नंबर सार्वजनिन दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को खूंटी पूजा के साथ पंडाल तैयार करने का काम शुरू किया गया। जहां आसनसोल के पार्षद रूपेश यादव, पूजा कमेटी के अध्यक्ष शिवाशंकर यादव, सचिव विकास प्रसाद, दिलीप सिंह, बीके राम, ओंकार नाथ दयाल, दिलीप सिन्हा, शंकर कर्स, विजय प्रसाद आदि शामिल हुए। पुरोहित ने विधिवत पूजा अर्चना कर खूंटी स्थापित करवाया। रूपेश यादव ने कहा कि दुर्गापूजा हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पूजा कमेटियों को सहयोग करते आयी है। इस साल भी अनुदान 50 हजार से बढ़ाकर 60 हजार किया है, जिससे आयोजकों में उत्साह है। शिवाशंकर यादव एवं विकास प्रसाद ने बताया कि इस साल यहां पूजा का 58वां साल मनाया जा रहा है। इस बार यहां पूजा का मुख्य आकर्षक जीवंत दुर्गा होगी। चार दिन जीवंत दुर्गा का कार्यक्रम होगा। जिसमें ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम प्रस्तुति देगी। इस बार पूजा का बजट पांच लाख निर्धारित किया गया है।

chat bot
आपका साथी