भाजपा की हुंकार, मार का बदला होगा मार

दुर्गापुर राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होना है लेकिन अब से ही राजनीतिक बयानबाजी का दौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 08:14 PM (IST)
भाजपा की हुंकार, मार का बदला होगा मार
भाजपा की हुंकार, मार का बदला होगा मार

दुर्गापुर : राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होना है, लेकिन अब से ही राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है एवं लगातार भाजपा भी तृकां को टक्कर देने के लिए कमर कस रही है। भाजपा की ओर से और नहीं अन्याय कार्यक्रम पूरे राज्य में हो रहा है। शुक्रवार को दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा के भीरंगी मोड़ से भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर जुलूस शुरू हुआ, जो पूरे बेनाचिति बाजार की परिक्रमा करते हुए पांचमाथा मोड़ पर जाकर समाप्त हुआ। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष ने भी तृकां को खुली चेतावनी दी और कहा कि अब भाजपा कार्यकर्ता तृकां के अत्याचार को सहन नहीं करेंगे, बल्कि अब मार का बदला मार होगा।

पांचमाथा मोड़ पर जुलूस समाप्त होने के बाद सभा का आयोजन किया गया। जहां मीडिया कर्मियों से जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अत्याचार चरम पर पहुंच गया है। अब तक भाजपा के 120 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। यहां के बेरोजगार युवक परेशान हैं, उन्हें काम के लिए गुजरात समेत अन्य राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। हमलोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं, जिसकी स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। उन्होंने कहा था कि अन्याय का प्रतिरोध करो। दस वर्ष से हमलोग तृकां के अत्याचार का प्रतिवाद कर रहे हैं। अब अगर तृकां, भाजपा कर्मियों पर अत्याचार करती है, खून करती है तो मार का बदला मार होगा। भाजपा कार्यकर्ता अब बैठे-बैठे नहीं देखेंगे। मौके पर कल्याण दुबे, भोला साव, रामानंद पाठक, श्रीदीप चक्रवर्ती, अभिजीत दत्त, प्रदीप मंडल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विश्वनाथ दल-बदलू विधायक : भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरिजीत राय ने भी तृकां के अत्याचार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक विश्वनाथ की पहचान दलबदलू विधायक के रूप में हो गई है। एक बार फिर उनकी नाराजगी सामने आ रही है। यहां की जनता अब उन पर विश्वास नहीं करेगी।

chat bot
आपका साथी