एक फरवरी से क्लीन आसनसोल अभियान
आसनसोल आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को आसनसोल की जनता को बेहतर सुविधा देने एवं वि
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को आसनसोल की जनता को बेहतर सुविधा देने एवं विकास के लिए समन्वय के लिए बैठक बैठक हुई। इसमें राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक मौजूद थे। बताया गया कि अब आसनसोल शहर को स्वच्छ बनाने के लिए क्लीन आसनसोल अभियान शुरू किया जाएगा। यह एक फरवरी से शुरू होगा।
मंत्री मलय घटक ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम चेयरपर्सन के जरिए समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। इसमें शहर की विकास योजनाओं के कार्य जल्द से जल्द शुरू करने पर जोर दिया गया। आसनसोल शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए क्लीन आसनसोल अभियान एक फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस दौरान विकास एवं नागरिक सुविधा से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है।
चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल में चौतरफा विकास कार्य हो रहा है। नगर निगम के अलावा एडीडीए व जिला प्रशासन भी कार्य कर रहा है। सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर पुलिस आयुक्त से चर्चा की गई। जाम की समस्या को दूर करने के लिए भी चर्चा हुई। व्यवसायियों के ट्रेड लाइसेंस, प्रापर्टी टैक्स को सरलीकरण करने को लेकर बात हुई है। साफ सफाई को और बेहतर किया जाएगा। बाजार इलाके में हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा की गयी। बैठक में जिला शासक पूर्णेंदु माजी, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुकेश कुमार जैन, एडीडीए के चेयरमैन सह विधायक तापस बनर्जी, वाइस चेयरमैन सह विधायक उज्जवल चटर्जी, आरटीए सदस्य वी. शिवदासन दासू, निगमायुक्त नितिन सिघानिया, चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, सदस्य पूर्णशशि राय, तबस्सुम आरा, दिव्येंदु भगत, मीर हासिम, अंजना शर्मा, श्याम सोरेन, अधीक्षण अभियंता सुकोमल मंडल थे।
.....
चैंबर सचिव ने भी रखे मुद्दे : आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने व्यवसायियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को निगम मुख्यालय में मंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों के समक्ष रखा। चेयरपर्सन के कक्ष में बैठक के दौरान शंभूनाथ झा ने मंत्री तथा चेयरपर्सन को टैक्स, ट्रेड लाइसेंस के मुद्दों को सरलीकरण करने का अनुरोध किया।
चेयरपर्सन को किया सम्मानित : आसनसोल नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी को समाजसेवी सह उद्योगपति गुरु सिंह चौधरी एवं अंजना कौर ने सम्मानित किया। चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने गुरु सिंह चौधरी को धन्यवाद दिया। गुरु सिंह चौधरी ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि इन्हें नगर निगम का प्रशासक बनाया गया।