रोक के बावजूद वार्ड 77 में हो रहे अवैध कनेक्शन

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम प्रशासन की ओर से पानी के अवैध कनेक्शन पर रोक लगाएं जाने के बावजूद वार्ड नंब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 09:34 PM (IST)
रोक के बावजूद वार्ड 77 में हो रहे अवैध कनेक्शन
रोक के बावजूद वार्ड 77 में हो रहे अवैध कनेक्शन

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम प्रशासन की ओर से पानी के अवैध कनेक्शन पर रोक लगाएं जाने के बावजूद वार्ड नंबर 77 के बर्नपुर नर¨सह बांध, मल्लिक पाड़ा, बालाजी रोड, लिटिल फ्लावर स्कूल रोड, गुजराती प्राथमिक प्राइमरी स्कूल, गायत्री मंदिर रोड इलाकों में धड़ल्ले से पानी का अवैध कनेक्शन लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 40 वर्षों के बाद तत्कालीन मेयर तापस बनर्जी के प्रयास से इलाके में पानी का पाइप तो लगाया गया। लेकिन पानी की आपूर्ति में भेदभाव बरता गया। निगम प्रशासन इस इलाके में सुविधाएं नहीं दे रहा है। कई इलाकों में वर्षो से सड़कें टूटी है, आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। निगम प्रशासन ने शिकायत के लिए वाट्स एप नंबर भी जारी किया है। लेकिन शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वार्ड 77, 80 को नगर निगम में शामिल किया गया है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिली है। इससे पहले बर्नपुर नोटिफाइड अथारिटी एरिया के समय सुविधा मिलती थी। कुछ लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के संबंधित विभाग के कर्मियों की मिली भगत से ही अबतक सैंकड़ों अवैध पानी कनेक्शन लिये जा चुके है। नगर निगम प्रशासन को अवैध पानी कनेक्शन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी होगी।

chat bot
आपका साथी