गुरु के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं

By Edited By: Publish:Sun, 13 Jul 2014 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jul 2014 01:09 AM (IST)
गुरु के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं

संवाद सहयोगी, बेनाचिति : दुर्गापुर के विभिन्न इलाके में शनिवार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इलाके के मेनगेट स्थित आश्रम में महर्षि संतमत सत्संग ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

मौके पर भागलपुर से आए स्वामी शिवानंद जी महाराज ने कहा कि गुरु के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु का स्थान इंसान के जीवन में सबसे ऊंचा होता है। हमारे समाज में गुरु पूजा की परम्परा वर्षो से चली आ रही है। आषाढ़ माह के पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। इसी दिन वेद व्यास महाराज का जन्म हुआ था। इसलिए सभी लोग अपने गुरु की पूजा करते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अनिरूद्ध पंडित, अध्यक्ष रामविलास साव, उपाध्यक्ष कृष्णदेव साव, उप सचिव राम गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीकांत साव, राकेश गुप्ता, सौमित्र तिवारी, दिनेश महतो, सरिता बरनवाल आदि मौजूद थे। इसके अलावा राजबांध मे पतंजलि योग समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी