शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन शुरू

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरकाशी में सांगठनिक शक्ति केंद्रों में कार्यशाला का आयोजन शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 10:05 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 10:05 PM (IST)
शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन शुरू
शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन शुरू

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरकाशी में सांगठनिक शक्ति केंद्रों में कार्यशाला का आयोजन शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि एक शक्ति केंद्र में छह से लेकर दस बूथ केंद्र शामिल होते हैं।

सोमवार को गंगोत्री विधानसभा के बौन, पंजियाला, जुगुलडी, गेंवला, चिनाखोली के बूथों की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने पार्टी नेताओं व बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रम की जानकारी कार्यकत्र्ताओं को दी। लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इन कार्यशालाओं में कार्यक्रम प्रमुख, मतदाता सूची में प्रत्येक पन्ना से एक को पन्ना प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, मन की बात प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख बनाए जा रहे हैं। बूथ की सामाजिक रचना के अनुसार बूथ समिति का गठन करना, सदस्यता सूची का सत्यापन, बूथ पर महिला टोली को सक्रिय करना, व्यापारी, चिकित्सक व प्रमुख व्यक्तियों की सूची तैयार करना आदि कार्य शक्ति केंद्र को करना है। इन कार्यशालाओं के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर राम मंदिर के लिए सहयोग राशि एकत्र करना भी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि शक्ति केंद्र और बूथ भाजपा का अभेद किला है। इन शक्ति केंद्रों और बूथों को और मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को नियमित प्रवास करना चाहिए। बूथ समिति की नियमित बैठक महीने में और शक्ति केंद्र की बैठक हर 15 दिन में होनी चाहिए। इस मौके पर शक्तिकेंद्र संयोजक बिजेंद्र सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष सरिता पडियार, बूथ अध्यक्ष प्रथम सिंह पंवार, केंद्र सिंह, मानेंद्र पडियार, शांति प्रसाद, आलंदास, मोहन लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी