कार्यों की गुणवत्ता को लेकर डीएम नाराज

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को यमुनोत्री धाम क्षेत्र पहुंच कर यमुनोत्री धाम के आसपास हो रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:05 PM (IST)
कार्यों की गुणवत्ता को  लेकर डीएम नाराज
कार्यों की गुणवत्ता को लेकर डीएम नाराज

संवाद सूत्र, बड़कोट: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को यमुनोत्री धाम क्षेत्र पहुंच कर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी यात्रा काल के लिए भूस्खलन प्रभावित पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं वहीं गेल की ओर से सीएसआर के तहत कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी भी जताई। जिलाधिकारी ने यमुना घाटी क्षेत्र भ्रमण के दौरान यमुनोत्री धाम क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ में पहाड़ी से अचानक भूस्खलन सक्रिय होने से एक महीने तक यात्रा प्रभावित रही थी। इसी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तैयार करने को निर्देशित किया, जिससे आने वाली चार धाम यात्रा में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न हो। डीएम ने यहां पर वैकल्पिक पुल के स्थान पर अस्थाई पुल बनाने तथा मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाने को पहले ही संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया था, जिसके अनुरूप भंडेली गाड़ में वैकल्पिक मार्ग पर बनाए गए कच्चे पुल के स्थान पर वेली ब्रिज बनाने तथा पैदल मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए लोनिवि की ओर से इसकी डीपीआर तैयार की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम क्षेत्र में गेल की ओर से बिछाई गई टाइल्स, शौचालय निर्माण एवं अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा किए गए कार्यों पर नाराजगी जताई। इस मौके पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, एनएच के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी