पांव फिसलने से यमुना नदी में गिरा किशोर, मौत

उत्तरकाशी जिले के नौगांव में एक छात्र नदी में गिर गया। आनन फाानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 07:46 PM (IST)
पांव फिसलने से यमुना नदी में गिरा किशोर, मौत
पांव फिसलने से यमुना नदी में गिरा किशोर, मौत

नौगांव, उत्तरकाशी। नौगांव में यमुना नदी के किनारे पानी पीते समय एक बच्चे का पांव फिसल गया और वो नदी में जा गिरा। इससे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से बच्चे के गांव भाटिया और नौगांव बाजार में शोक छा गया। 

नौगांव ब्लाक के भाटिया गांव निवासी सुरेश राणा का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु राणा नौगांव में आयोजित टैक्सी यूनियन के कार्यक्रम को देखने के लिए साथियों के साथ आया हुआ था। दोपहर के समय हिमांशु और अन्य बच्चे यमुना नदी के किनारे खेलने लगे। 

खेल के दौरान प्यास लगने पर वह यमुना नदी के पास गया। पानी पीते समय अचानक पैर फिसला और नदी में डूबकर बहने लगा। आसपास के लोगों ने नदी में बहते हुए हिमांशु को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिमांशु कक्षा छह में जागृति पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। क्रिसमस होने के कारण मंगलवार को स्कूल की छुट्टी थी। 

यह भी पढ़ें: टौंस नदी में गिरा बाइक सवार युवक, दूसरे दिन भी नहीं चला पता

यह भी पढ़ें: सहस्रधारा में घूमने गए पति-पत्नी बहे, पुलिस ने बचाया

यह भी पढ़ें: कोसी नदी में फंसा आइटीबीपी का पूर्व जवान, पांच घंटे बाद निकाला

chat bot
आपका साथी