श्रावणमास में शिव पूजा से दूर होते कष्ट

उत्तरकाशी : डुण्डा ब्लॉक स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के आ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jul 2017 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jul 2017 06:16 PM (IST)
श्रावणमास में शिव पूजा से दूर होते कष्ट
श्रावणमास में शिव पूजा से दूर होते कष्ट

उत्तरकाशी : डुण्डा ब्लॉक स्थित धनेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के आठवें दिन कथावाचक मुकेश प्रसाद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का श्रवण कराया।

कथावाचक ने कहा कि ईष्यालु और लालची व्यक्ति कितना भी धर्मात्मा और धार्मिक बनने की कोशिश करें, लेकिन उसके मन के कुविचार उसे प्रभु से दूर ले जाते हैं। माथे के सूर्यचक्र पर चंदन का लेप करने मात्र से परमात्मा की प्राप्ति नहीं होती। परमात्मा की प्राप्ति मानव और प्राणी की सच्ची सेवा, भक्ति से होती है। श्रावणमास में शिव की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सभी कष्ट और विकार दूर हो जाते हैं। कथा का श्रवण कर भक्तगण आनंदित हो उठे। मौके पर उत्तम ¨सह, ममराज, पीतांबर ¨सह, युद्धवीर ¨सह, एलम ¨सह, लाल ¨सह, बलवीर परमार, चैन ¨सह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी