पॉलीथिन को समाप्त करना जरूरी : गोयल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हिमालय संरक्षण अभियान की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 06:29 PM (IST)
पॉलीथिन को समाप्त करना जरूरी : गोयल
पॉलीथिन को समाप्त करना जरूरी : गोयल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हिमालय संरक्षण अभियान की यात्रा शुक्रवार को उत्तरकाशी पहुंची। उत्तरकाशी में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही, उत्तरकाशी हनुमान चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि हिमालय संरक्षण के लिए पूरे देश में पर्यावरण संतुलन जरूरी है। जिसके लिए पॉलीथिन का प्रयोग पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए।

हनुमान चौक पर आयोजित कार्यक्रम में में अनिल गोयल ने कहा कि यदि हिमालय रहेगा तो नदियां रहेंगी, नदियों से ही मानव जीवन संभव है। इसके लिए फलदार पौध का रोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि पर्यावरण संतुलन को समय समय पर किए जा रहे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग रोकना जरूरी है और यह बिना व्यापारियों के संभव नहीं है। इस लिए सभी व्यापारियों से अपील है कि वे पॉलीथिन का प्रयोग न करें और न करने दें। वहीं इससे पहले गुरुवार शाम को डामटा, नौगांव तथा बड़कोट में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें व्यापारियों ने हिमालय संरक्षण को लेकर रैली निकाली। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नवीन चंद्र वर्मा, हर्षव‌र्द्धन पांडे, प्रकाश मिश्रा, नेमचंद्र चंदोक, जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, महेश पंवार, अजय प्रकाश बडोला, सोवेंद्र कलूड़ा, विरेंद्र बत्रा, नरेश कुमार शर्मा, राजेंद्र ¨सह पंवार, अंकित उप्पल, बाबूलाल गुप्ता, एनसी तिवारी, हर्षवर्धन पांडे, प्रकाश मिश्रा, यमुनाघाटी व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, जिला महामंत्री कबूल पंवार, बड़कोट अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, नौगांव से जगदीश असवाल, पुरोला से जगमोहन नौडियाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी