अब मस्तु ग्राम पंचायत का नाम राजगढ़ी

उत्तरकाशी : ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन परिसीमन समिति की संस्तुति पर पांच ग्राम पंचायतें पुनर्गठित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 06:57 PM (IST)
अब मस्तु ग्राम पंचायत  का नाम राजगढ़ी
अब मस्तु ग्राम पंचायत का नाम राजगढ़ी

उत्तरकाशी : ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन परिसीमन समिति की संस्तुति पर पांच ग्राम पंचायतें पुनर्गठित की गई। जबकि एक ग्राम पंचायत का नाम परिवर्तित किया गया।

ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन-परिसीमन को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि विकासखंड भटवाड़ी, डुंडा से दो-दो और नौगांव से 5 आपत्तियां दर्ज की गई। बताया की पुनर्गठन परिसीमन समिति ने इन आपत्तियों का गहन परीक्षण किया। परीक्षण के बाद जनपद में कुल 5 ग्राम पंचायतें पुनर्गठित हुई हैं और एक ग्राम पंचायत का नाम परिवर्तित किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत पिलंग से जौड़ाव व ग्राम पंचायत भड़कोट से सटियालीधार, ठांडी से जालंग, मसालगांव से खांड, कुवां से तेड़ा ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। जबकि नौगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत मस्तु का नाम बदलाकर ग्राम पंचायत राजगढ़ी रखने का निर्णय लिया गया है। (जांस)

chat bot
आपका साथी