हर्षोल्लास से मनाई मंगसीर की दीपावली

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिले में मंगसीर की दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। धनारी क्षेत

By Edited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 01:05 AM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 01:05 AM (IST)
हर्षोल्लास से मनाई  मंगसीर की दीपावली

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिले में मंगसीर की दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। धनारी क्षेत्र के पुजार गांव व रवांई क्षेत्र के बनाल गांव में हजारों लोगों ने परंपरागत देवलांग पर अग्नि प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

धनारी क्षेत्र के पुजार गांव में मंगसीर की बग्वाल में शामिल होने सुबह से ही लोगों का तांता लगा था। ग्रामीण बीते एक सप्ताह से इस पर्व की तैयारी में जुटे थे। गांव के पंचायत घर परिसर में देवलांग (सूखे पेड़ का तना) खड़ा कर सूखी घास व पत्तियों से उसकी सजावट की गई थी। अग्निदेव का आह्वान कर देवलांग पर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। उसके बाद लोकगायक महेंद्र चौहान ने गीतों प्रस्तुति दी। काफी देर तक लोग लोकगीतों की धुन पर थिरकते रहे। इस मौके पर चारधाम विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सूरत राम नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल, ग्राम प्रधान ज्योतिराम सेमवाल, सुरेंद्र पंवार समेत अनेक लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर, रवांई क्षेत्र के बनाल गांव में भी परंपरागत देवलांग पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बीते शनिवार की रात शुरू हुए मेले में लोग रविवार की सुबह तक लोकनृत्य व गीतों में डूबे रहे। लक्षेश्वर में स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर में भी मंगसीर की दीपावली पर्व का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों समेत शिक्षकों ने पारंपरिक भैला नृत्य किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि विद्यालय छात्रावास में अधिकांश छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, उनके उत्साह को देखते हुए यह आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी