Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर्व 30 मई को, सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, अनावश्यक अतिक्रमण हटाने की अपील

उत्तरकाशी गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर गंगोत्री यात्रा निरीक्षक व गंगोत्री चौकी प्रभारी ने सुरक्षा वर रेस्क्यू टीम तीर्थ पुरोहितों व्यापारियों के साथ बैठक की‌। पर्व को सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपन्न करवाने की अपील की।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 28 May 2023 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 28 May 2023 05:46 PM (IST)
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर्व 30 मई को, सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, अनावश्यक अतिक्रमण हटाने की अपील
उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर गंगोत्री यात्रा निरीक्षक व गंगोत्री चौकी प्रभारी ने सुरक्षा वर रेस्क्यू टीम, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों के साथ बैठक की‌। जिसमें गंगा दशहरा पर्व को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की अपील की।

30 मई को गंगा दशहरा पर्व

इन दिनों चारधाम यात्रा अपने चरम पर है।‌ गंगोत्री धाम में रोजाना 12 हजार से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। मंगलवार यानी 30 मई को गंगा दशहरा का पर्व है। हर साल गंगा दशहरा पर्व पर गंगोत्री में भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। तीर्थ यात्रियों के साथ उत्तरकाशी टिहरी जनपद की देव डोलिया और श्रद्धालु पहुंचते हैं।

गंगा दशहरा के पर्व को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस की तैयारी पूरी

गंगोत्री धाम में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की भीड़-भाड़ के लिहाज से आगामी गंगा दशहरा के पर्व को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस ने तैयारी कर दी है।

निरीक्षक देवेंद्र चौहान व चौकी प्रभारी गंगोत्री उमेश नेगी गंगोत्री चौकी पर अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें निर्देश दिए गए कि आगामी गंगा दशहरा पर्व के दौरान स्नान घाटों पर नियुक्त एसडीआरएफ, फायर व क्यूआरटी के जवान विशेष सतर्कता बरतें। बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए नदी के दोनों छोरों पर रस्सा बांधे। देव-डोलियों व स्थानीय श्रद्धालुओं को अलग-अलग ग्रुप मे स्नान करवाएं। श्रद्धालुओं के साथ मृदु व सभ्य व्यवहार रखें। वीआइपी पार्किंग से लेकर मंदिर परिसर तक व्यापरियों की ओर से किए गए अनावश्यक अतिक्रमण को हटाने की अपील की गई।

chat bot
आपका साथी